ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
पंजाब

शराब में टल्ली युवक ने हवा में उछाली गाड़ी! Highway पर दिखा खौफनाक मंजर

फिल्लौर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास एक भयानक हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई।  जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जालंधर की ओर जा रहे 2 मोटरसाइकिलों पर सवार व्यक्तियों को काले रंग की इनोवा गाड़ी (नंबर PB 10 एफएक्स 97 98) ने टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान एक महिला बस स्टैंड पर खड़ी होकर बस का इंतज़ार कर रही थी, जिसे भी गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हादसे में 2 महिलाएं और 2 व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें मौके पर लोगों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया।  एक अन्य व्यक्ति को 112 सुरक्षा फोर्स सर्विस द्वारा मौके पर लाकर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। गाड़ी का चालक मौके पर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है, जो शराब के नशे में टल्ली था और हाईवे पर गाड़ी हवा में उछलती नजर आई। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को पकड़कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button