ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
देश

RSS की कार्यकारी मंडल का फैसला, Coronavirus पर देशभर में जागरुकता फैलाएगा संघ

बेंगलुरु। कोरोना वायरस को लेकर आरएसएस की अब केवल कार्यकारी मंडल की बैठक हो रही है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा स्थगित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अब केवल कार्यकारी मंडल की बैठक होगी। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सर कार्यवाह भैय्याजी जोशी सहित सभी अखिल भारतीय अधिकारी, अखिल भारतीय कार्यकारणी के सदस्य, सभी क्षेत्र व प्रांत के संघचालक, कार्यवाह एवं प्रचारक भाग लेते है। ये सभी लोग 12 मार्च तक बैठक स्थल पर पहुंच गए थे। अब शनिवार को केवल कार्यकारी मंडल की बैठक होगी। शनिवार को भी कार्यकारी मंडल की बैठक अपने पूर्व निर्धारित समय पर शुरू हो गई। बैठक स्थल पर कोरोना वायरस के जांच की पूरी व्यवस्था की गई है। बिना जांच के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

आरएसएस के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने संदेश जारी कर कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्देशित सूचना एवं परामर्श को देखते हुए बेंगलुरु में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा को स्थगित किया जाता है। सभी स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता लाने एवं इस चुनौती का सामना करने के लिए शासन प्रशासन का सहयोग करें। प्रतिनिधि सभा की बैठक में पूरे देश एवं विदेश से भी करीब 15 सौ के लगभग प्रतिनिधि भाग लेते हैं। इसमें संघ के साथ साथ 35 अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं। सभी प्रतिनिधियों को सभा स्‍थगन की सूचना दे दी गई है।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि पिछले साल 30 साल से अधिक उम्र के स्वयंसेवकों के बीच एक सर्वेक्षण किया गया। इसमें 15 लाख स्वयंसेवकों को शामिल किया गया। हमारी योजना है कि अगले दो-तीन वर्षो में उन्हें कर्तव्यनिष्ठ नागरिक और आस-पड़ोस में सामाजिक कार्यो के जरिये जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में तैयार किया जाए। अरुण कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण में उनकी समय की उपलब्धता, कौशल और अभिरुचि के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश जोशी भी शामिल होंगे। कर्नाटक में प्रतिनिधि सभा की यह सातवीं बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button