ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

Coronavirus: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 30 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर

जयपुर: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए गहलोत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर एवं रंगमंच आदि को 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार की देर रात एक उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने तथा केन्द्र सरकार की ओर से जारी किये गये परामर्श के तहत एहतियात के तौर पर संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने आम लोगों को कोरोना वायरस के विषय में भयभीत नहीं होने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने स बचें तथा आवश्यकता होने पर ही सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। 

गहलोत ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं पर कोई रोक नहीं होगी। साथ ही, मेडिकल तथा नर्सिंग कॉलेज में कार्य संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से शादी समारोहों को छोटा रखने तथा सीमित संख्या में मेहमानों को बुलाने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से परामर्श आदि जारी कर आम लोगों को जागरूक करें। एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए 370 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से केवल तीन मामले ही पॉजिटिव पाए गए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में कुल तीन लाख लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की गई है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली में 31 मार्च तक स्कूल, सिनेमाघरों आदि को बंद कर दिया है। साथ ही यूपी में 22 मार्च तक सभी स्कूल बंद करने का आदेश योगी सरकार ने दिया है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में कई बड़े-बड़े इवेंट्स रद्द किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button