ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
पंजाब

जालंधर नगर निगम के पार्षद हाउस बैठक आज, हंगामे के आसार

जालंधर: जालंधर नगर निगम के पार्षद हाउस की बैठक वीरवार 20 मार्च को बाद दोपहर 3 बजे रेडक्रॉस भवन में होने जा रही है। इस बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेयर वनीत धीर इसकी अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नगर निगम कमिश्नर और बड़े अधिकारी मौजूद रहकर पार्षदों के सवालों के जवाब देंगे।

इस बैठक में निगम का अगले साल का वार्षिक बजट भी पास किया जाएगा। सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी ने जहां अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद भी हंगामा करने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक काफी हंगामेदार हो सकती है।

यह बैठक 27 महीने के लंबे अंतराल के बाद हो रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले नगर निगम चुनाव में बहुमत हासिल नहीं किया था, लेकिन जोड़तोड़ के जरिए बहुमत जुटा लिया गया। इसके बावजूद विपक्ष की मजबूत उपस्थिति इस बैठक में चुनौती पेश कर सकती है। विपक्षी पार्षद शहर की सफाई व्यवस्था और सीवेज सिस्टम जैसे बड़े मुद्दों को उठा सकते हैं, जो लंबे समय से चर्चा में हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें हैं, जबकि सीवरेज सिस्टम की खराब हालत भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के कई पार्षद भी निगम की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। ऐसे में विपक्ष निगम की खराब परफॉर्मेंस को बड़ा मुद्दा बना सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि मेयर वनीत धीर बतौर मेयर बैठक में इस हंगामे को कैसे संभालते हैं। गौरतलब है कि बैठक के एजैंडे में विकास कार्यों से जुड़े करोड़ों रुपए के प्रस्ताव भी शामिल हैं, जिन पर सवाल उठ सकते हैं। शहरवासियों की नजर भी इस बात पर रहेगी कि यह बैठक कितनी सफल रहती है।

Related Articles

Back to top button