ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
हरियाणा

जिले में दहशत का माहौल, तेजधार हथियारों सहित फर्नीचर की दुकान में घुसे हमलावर और…

दीनानगर  : दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दौरांगला थाने के गंजी गांव में 4 अज्ञात हमलावरों द्वारा एक फर्नीचर की दुकान पर हमला करने से 2 लोग घायल होने की खबर मिली है। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक गुरनाम सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी कथियाली ने बताया कि वह गांव गंजी (टोटा मोड़) में फर्नीचर की दुकान चलाता है। इस दौरान वह अपनी दुकान के अन्दर बैठा था और कारीगर दुकान के बाहर काम कर रहे थे।

शाम करीब 5.00 बजे 4 अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की गाड़ी में आए और एक व्यक्ति गाड़ी में ही बैठा रहा। 3 अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान में घुसकर मालिक और दुकान पर काम करने वाले लड़के अश्वनी कुमार को हथियारों से घायल कर दिया।  यही नहीं इस दौरान हमलावरों ने दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी  स्विफ्ट कार भी तोड़फोड़  दी और गुरदासपुर की तरफ भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच की। 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि हमला करने वाले युवकों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button