ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

कैब ड्राइवर को मुस्कान ने दिए 54000 रुपये और बोली- मेरे कमरे में आ जाना और फिर… मेरठ सौरभ हत्याकांड में एक और खुलासा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में कई खुलासे हो रहे हैं. हत्याकांड की जांच मेरठ से लेकर मनाली तक की जा रही है. पुलिस हर एंगल पर शिनाख्त में जुटी हुई है. हत्यारिन पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की कुंडली खंगाली जा रही है. इस बीच एक ऑडियो भी सामने आया है, जो मुस्कान का बताया जा रहा है. साहिल और मुस्कान ने हिमाचल में मनाली-कसौल घूमने के लिए कैब ड्राइवर को 54 हजार रुपए दिए थे. उन्होंने 13 दिनों के लिए टैक्सी बुक की थी.

जांच में पाया गया है कि सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे. दोनों ने कसौल में होली मनाई थी. दोनों के होली खलेते हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें दोनों नशे में डूबे दिख रहे हैं. उन्होंने एक-दूसरे के रंग लगाया और खूब डांस किया. इस बीच उनके चेहरे पर हत्या करने की कोई शिकन नहीं दिख रही थी. पुलिस उनके नशे वाले एंगल पर भी जांच कर रही है. उनकी मनाली और कसौल की ट्रैवलिंग हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है.

कैब ड्राइवर को भेजी ऑडियो

अपने पति की कातिल मुस्कान का ऑडियो सामने आया है. यह ऑडियो मनाली का बताया जा रहा है. इसे मुस्कान ने अपने कैब ड्राइवर को भेजा था. ऑडियो में मुस्कान अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के लिए केक मंगा रही है. पुलिस ने कैब ड्राइवर से पूछताछ की. उसने बताया कि मुस्कान ने उसको फोन पर कॉल करने के लिए मना किया हुआ था. उस दिन साहिल का जन्मदिन था, इसके लिए मुस्कान ने कैब ड्राइवर से केक मंगाया. उसने केक को उनके कमरे पर न देने की जगह होटल के रिसेप्सन पर छोड़ने के लिए कहा था.

साहिल को ड्रग्स और मुस्कान को है शराब का शौक

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी नशे के शौकीन हैं. साहिल ड्रग्स का सेवन करता है. वहीं, मुस्कान शराब पीने की शौकीन है. इस बीच साहिल के तंत्र-मंत्र क्रियाओं के भी मामले सामने आए हैं. मृतक सौरभ की मां ने बेटे की हत्या में तांत्रिक क्रियाओं का भी आरोप लगाया है. जांच में मालूम हुआ है कि साहिल की गतिविधियां संदिग्ध रहती थीं. वह काले और पीले रंग के कुर्ते पहनता था. उसकी कलाई पर टैटू गुदे हुए थे. उसके कमरे की हालत भी काफी रहस्यमयी थी.

कमरे से मिले कई सुबूत

पुलिस ने साहिल के कमरे की तलाशी ली. वहां दीवारों पर अजीब पेंटिंग्स पाई गईं. कमरे में खाली बीयर की बोतलें भी थीं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसके कमरे में अंधेरा रहता था. पुलिस के मुताबिक, साहिल ने सौरभ के धड़ से सिर अलग कर इसी कमरे में ले गया था. पुलिस ने इस कमरे को सील कर दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे से कई सुबूत इकट्ठे किए हैं.

Related Articles

Back to top button