ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

डबरा के करहिया क्षेत्र में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट, बिल नहीं भरने पर पहुंचे थे कनेक्शन काटने

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में करहिया थाना क्षेत्र के ईटमा गांव में शनिवार को बिजली बिल बकाया रहने पर कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। इस दौरान हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?

बिजली विभाग की टीम शनिवार को गांव में उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पहुंची थी, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया था। जैसे ही कर्मचारी कार्रवाई करने लगे, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण बिजली कर्मचारियों से बहसबाजी करते और फिर मारपीट पर उतरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ महिलाओं को भी झगड़े के बीच हस्तक्षेप करते देखा जा सकता है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही करहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button