ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर CBI की क्लोजर रिपोर्ट का क्या है महत्व? जानें क्या बोले दिशा सालियान के पिता के वकील

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से जुड़े मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के एक दिन बाद, दिशा सालियान के पिता के वकील ने कहा कि कानून के सामने रिपोर्ट का कोई महत्व नहीं है. एडवोकेट नीलेश ओझा ने एएनआई को बताया कि अदालत अभी भी संज्ञान ले सकती है और आगे की जांच का आदेश दे सकती है.

ओझा ने समाचार एजेंसी से कहा, “कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं…कानून के सामने इस क्लोजर रिपोर्ट का कोई महत्व नहीं है.”

जानें क्लोजर रिपोर्ट पर क्या बोले दिशा सालियान के पिता के वकील

उन्होंने कहा कि यदि सीबीआई किसी मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर भी देती है, तो भी अदालत अभी भी मर्डर के मामले को फिर से अपने संज्ञान ले सकती है. कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है या फिर आगे की जांच के लिए कोर्ट आगे की जांच के लिए आदेश जारी कर सकती है. इसके पहले जैसे आरुषि तलवार के मामले में हुआ था.

दिवंगत सेलिब्रिटी पीआर मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत की नए सिरे से जांच और यूबीटी-शिवसेना के आदित्य ठाकरे से पूछताछ की मांग की है. बॉम्बे हाईकोर्ट 2 अप्रैल को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा.

बता दें कि दिशा को 8 जून, 2020 को मुंबई के उपनगरीय बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले मृत पाया गया था.

सीबीआई ने दाखिल की सुशांत सिंह राजपूत पर क्लोजर रिपोर्ट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है, जिसने करीब पांच साल पहले पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.

भारत के सबसे विवादास्पद मामलों में से एक में जांच ने अभिनेता रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों को सभी आरोपों से क्लीन चिट दे दी है.

राजपूत के परिवार ने चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और 15 करोड़ रुपये के धन के गबन का आरोप लगाया था, जिसके बाद इस मामले की जांच की मांग की गई थी.

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, विभिन्न स्थानों से फोरेंसिक साक्ष्य, अमेरिका से तकनीकी डेटा, कई मेडिकल राय और सभी संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ के बाद, हमें कोई गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला. अब सीबीआई की क्लोजल रिपोर्ट पर पूरे देश में फिर से सुशांत सिंह राजपूत पर बहस छेड़ दी है. इस पर विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Related Articles

Back to top button