ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

मासूम को बोरी में भर कर सड़क पर फेंका, टॉयलेट के लिए BMW से उतरा शख्स, बच गई बच्ची की जान

मध्य प्रदेश के भोपाल के निशातपुरा में कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु के मिलने से सनसनी फैल गई. यहां किसी ने बोरी में भरकर नवजात को फेंक दिया. कचरे के ढेर में पड़ी बोरी से बच्चे की रोने की आवाज सुनकर एक बीएमडब्ल्यू कार चला रहे एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अब बच्चे को फेंकने वालों की तलाश में जुट गई है. इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं.

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार चालक मुस्ताक खान करोंद क्षेत्र में पीले क्वाटर के पास टॉयलेट के लिए रुका था. तभी कचरे के ढेर में पड़ी एक बोरी में से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी. ड्राइवर ने बच्चे को बोरी से निकाला और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने नवजात को उपचार के लिए कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल नवजात की हालत स्थित है. डिस्चार्ज होने के बाद इसे बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से शिशु को फेंकने वालों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं. नवजात शिशु बोरी के अंदर एक कपड़े में लिपटा था. कपड़े के आधार पर फेंकने वालों की तलाश की जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता की तलाश की जा रही है.

10 दिनों में तीसरी घटना

भोपाल में बीते 10 दिनों में नवजात को फेंकने की ये तीसरी घटना है. इससे पहले ईंटखेड़ी की झाड़ियां में भी एक नवजात को बिलखते हुए राहगीरों ने देखा था. इसके अलावा एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी के पास भी एक नवजात का शव मिला था.

Related Articles

Back to top button