ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मनोरंजन

31 साल छोटी रश्मिका संग काम करने वाले सलमान के बयान पर फूटा बॉलीवुड सिंगर का गुस्सा, कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ. इसमें वे साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग रोमांस करते नजर आएंगे. ट्रेलर लॉन्च से पहले ही सलमान खान और रश्मिका मंदाना के एज गैप पर बातें हो रही थीं. इवेंट के दौरान भी इस बारे में सलमान खान से पूछा गया. सलमान ने अपने अंदाज में इसका जवाब दिया. अब सलमान खान का ये वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने 31 साल छोटी एक्ट्रेस संग काम करने पर रिएक्ट किया है. लेकिन लगता है कि उनका ये बयान सिंगर सोना मोहपात्रा को कुछ रास नहीं आया है. उन्होंने सलमान की क्लास लगाई है.

सलमान ने क्या कहा?

सलमान ने रश्मिका संग काम करने वाले सवाल पर कहा था कि जब हीरोइन को कोई दिक्कत नहीं है, हीरोइन के पापा को कोई दिक्कत नहीं है तो तुम्हें क्या परेशानी है भाई. जब रश्मिका की शादी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे, तो भी शायद हम सब काम कर रहे होंगे, शायद मैं हीरोइन की बेटी के बारे में भी बात कर रहा हूंगा. अब सलमान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सोना मोहपात्रा का आया रिएक्शन

सिंगर सोना मोहपात्रा महिलाओं के पक्ष में मुखर रहती हैं और पहले भी वे कई मौकों पर बॉलीवुड सेलेब्स को टारगेट कर चुकी हैं. अब सलमान के इस बयान पर सोना ने कहा- हीरोइन और हीरोइन के बाप को कोई प्रॉब्लम नहीं है. जब उनकी शादी हो जाएगी… 31 साल छोटी एक्ट्रेस संग लीड रोल प्ले करने पर ये कैसा कचरा जवाब है. भाई की टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी और पितृसत्ता को ये एहसास नहीं है कि भारत बदल चुका है.

सिकंदर के ट्रेलर में क्या है खास?

सलमान खान की सिकंदर के ट्रेलर की बात करें तो फैंस इससे संतुष्ट नजर आ रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म से 500 करोड़ से ज्यदा कमा लेंगे. ट्रेलर में रश्मिका के रोल पर सस्पेंस है और इसकी कहानी भी रिवील नहीं हुई है. इस वजह से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बनी हुई हैं. फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Related Articles

Back to top button