ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
पंजाब

Cold Drink में नशीला पदार्थ मिला युवती से बनाएं संबंध, जब हो गई Pregnant तो…

जीरकपुर : जीरकपुर में एक युवती के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। फाइनेंस कंपनी में साथ काम करने वाले एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब युवती गर्भवती हो गई तो उसने उसे दवाई देकर उसका गर्भपात करवा दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर बलटाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बी.बी.ए कर रही युवती नांगल डैम की रहने वाली है और एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। आरोपी युवक भी उसके साथ काम करता था। आरोपी ने उससे शादी करने की इच्छा जताई और सितंबर 2024 में उसे रविंद्र एन्क्लेव स्थित अपने घर ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा शादी का वादा करने के बाद भी वह चुप रही। इसके बाद अक्तूबर 2024 में उसने फिर से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यही नहीं, इसके बाद जब आरोपी को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। तो उसने मैगी में नशीली दवा मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इससे युवती की तबीयत बिगड़ गई और उसे सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद आरोपी युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया। दुष्कर्म व धोखे का शिकार हुई पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button