ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
दिल्ली/NCR

मार्च में ही रुला रही गर्मी, दिल्ली में पारा 40 के पार; आज का दिन सबसे गर्म… जानें अगले 2 दिनों का हाल

राजधानी दिल्ली में मंगलवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो दिल्ली वासियों के लिए चिंता का विषय है. मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली में शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में लू चलने की संभावना जताई है. लू तब चलती है, जब मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. चूंकि दिल्ली में तापमान इस समय 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो आने वाले दिनों में लू भी चल सकती है. दिल्लीवासी अप्रैल महीने में ही लू के प्रकोप का सामना कर सकते हैं.

2 दिनों तक दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर भारत में गर्मी भी शुरू हो गई है. दिन में तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है. दिल्ली में मार्च से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है. IMD के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में तापमान और बढ़ेगा. इसके बाद हवाएं तेज होंगी और तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में 27 मार्च यानि बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हवाएं धीमी रहने के कारण गर्मी अधिक महसूस होगी. सुबह हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी.

UP वालों को सताएगी धूप

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप खिलेगी, जबकि तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी. यूपी के लगभग सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है. वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बराबरी की संभावना जताई गई है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के मौसम की बात करें तो अगले 48 घंटों में यहां बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं. कई जगहों पर आंधी-बारिश के भी आसार जताए गए हैं. हालांकि इसके उलट बाड़मेर और जैसलमेर जैसे पश्चिमी इलाकों में गर्मी चरम पर होगी. हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button