ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

अखिलेश का दावा- फ्लाइट में मेरा हाथ देखकर बोले ज्योतिष- मेहनत करना, 350 सीटें जीतेंगे

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 403 में से 351 सीटें जीतने का लक्ष्य तय करते हुए रविवार को कहा कि साल 2022 में पार्टी की सरकार आने पर वह खुद प्रदेश में जातिवार जनगणना कराएंगे।

अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘हम सब मिलकर वर्ष 2022 में 351 सीटें जीतेंगे।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली जाते वक्त विमान में एक ज्योतिष ने उनका हाथ देखकर बताया कि मेहनत करें, इस बार आप 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा ‘मैंने तय किया है कि हम 350 से एक सीट ज्यादा यानि 351 सीटें जीतेंगे।’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘अगर भाजपा झूठ फैला कर 300 से ज्यादा सीटें जीत सकती है तो ईमानदारी से मेहनत करके हम 351 सीटें जीत सकते हैं। हम इसे जरूर हासिल करेंगे क्योंकि ’22 में चलेगी बाइसिकल’।

अखिलेश ने कहा कि हमने लोगों को जो लैपटॉप दिए वो अभी तक काम कर रहे हैं लेकिन इन्होंने ऐसे शौचालय दिए कि अंदर जाएं तो उसके ऊपर ही दीवार गिर जाए। भाजपा का विकास भी ऐसा ही है। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी कुछ दिनों बाद भाजपा के लोग कहेंगे कि उन्होंने कोरोना वायरस को नहीं फैलने दिया। मैं आपको बता दूं कि हमारे यहां आए हुए लोगों को कभी कोरोना वायरस नहीं हो सकता।
 

Related Articles

Back to top button