ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
दिल्ली/NCR

दिल्ली- UP में हर दिन बढ़ रहा तापमान, बिहार में हॉट डे, इन राज्यों बारिश का अलर्ट

देशभर के कई राज्यों में मार्च महीने में ही गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और आसपास के निचले हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है, जिसका असर हमारे देश में भी देखने को मिलेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी भी जारी की है. विभाग के अनुसार दिल्ली में आज तेज धूप निकलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है.

विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इसके अलावा मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई हैं. विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है.

17 जिलों में हॉट डे की स्थिति

यूपी के कई जिलों में मार्च में ही गर्मी अपना सितम ढ़ा रही है. राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है. हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को यूपी में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान तेज धूप निकलेगी. बिहार में 17 जिलों में हॉट डे की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्या का अधिकतम तापमान 35°C से 40°C के बीच बना हुआ है.

तापमान में गिरावट

उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. हालांकि तीन दिन पहले कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी, जिसके चलते इन जिलों के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. विभाग के मुताबिक राज्य में 30 मार्च तक सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में बीती रात को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री नीचे गिरा है, जो कि नॉर्मल से भी 1.7 डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज मौसम साफ रहेगा.

हल्की बारिश का पूर्वानुमान

राजस्थान में तेज उत्तरी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. हालांकि 24 घंटो में तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ने का पूर्वानुमान है और तीन अप्रैल को राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तथा पांच-छह अप्रैल को 42 डिग्री से ऊपर पहुंचने का अनुमान है. इसके अलावा , राज्य में 31 मार्च को बादल छाए रहने और उदयपुर-कोटा हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

लू चलने की संभावना

पश्चिम बंगाल के कुछ दक्षिणी जिलों में रविवार तक लू चलने की संभावना है. इसके अलावा अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव आया है. ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना है.

Related Articles

Back to top button