ब्रेकिंग
Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ... Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जा... Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख... अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: PMCH प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पद से हटाए गए, अब बेतिया में दे... PMCH Principal Removed: बिहार स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा एक्शन; मंत्री निशांत कुमार ने प्रिंसिपल को हटाया... Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा ... Pune Lohagad Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा; हत्या से पहले आरोपियों ने की थी किल...
देश

CoronaVirus Update: मास्क देखकर भड़के CM नीतीश, कहा-सभी जगहों से हटाएं धारा 144

पटना। CoronaVirus: कोरोना वायरस से बचाव के प्रति सतर्कता के प्रयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि इसे लेकर दहशत नहीं फैलाई जाए। उन्होंने विधानसभा में लोगों को सतर्क रहने की अपील की और डीजीपी और मुख्य सचिव को सभी जिलों से धारा 144 को तत्काल हटाने का निर्देश दिया और कहा कि इससे राज्य में बेवजह दहशत का माहौल बन रहा है।

कोरोना से सचेत रहें, डरें नहीं, बिहार सरकार आपके साथ है

विधानसभा में नीतीश ने कहा कि कोरोना से बीमार मरीज के इलाज का वहन राज्य सरकार करेगी साथ ही अगर किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है तो बिहार सरकार मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देगी। नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना को देखते हुए बिहार और नेपाल के बॉर्डर इलाके में 49 जगहों स्क्रीनिंग की सुविधा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वायरस को लेकर सरकार पूरी तरह से सचेत है और लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बड़ी संख्या में लोगों के मास्क लगाने पर भी हैरानी जताई और कहा कि इससे आम लोगों के बीच भय पैदा हो रहा है।

किसी को कहीं आने-जाने से रोका नहीं जा सकता

नीतीश कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन किसी को कहीं जाने से रोका नहीं जा सकता है। बोधगया में कई देशों के लोग आते हैं, सबकी जांच हो रही है। अभी तक बिहार में कोई मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया है। इसे डरने की जरूरत नहीं, लोग एक दूसरे से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।

जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय, पीड़ित किसानों को देंगे सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय है, मार्च महीने में बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे रबी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य के कई जिलों में अचानक हुई बारिश का सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है और पीड़ित किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी।

विधानसभा में मास्क बांटे जाने पर नीतीश हुए नाराज

विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे सीएम नीतीश ने सदन में मास्क बांटे जाने पर  आपत्ति जताई और  मास्क बांटने वालों की जमकर क्लास लगाई। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष से भी बात की। सीएम नीतीश कुमार ने विधान सभा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना को लेकर बेवजह दहशत का माहौल ना बनाएं।

दरअसल, सोमवार को जैसे ही सीएम नीतीश कुमार विधान सभा पहुंचे, उन्होंने लोगों को मास्क लगाए देखा और देखते ही वो गुस्से से आग बबूला हो गए और मास्क बांटने वाले राम चंद्र भारती की जम कर क्लास लगा दी। इसके साथ ही सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को निर्देश भी दिया कि वे देखें कि लोगों के बीच पैनिक क्रिएट ना हो। सीएम ने कहा कि जिन्हें सर्दी खांसी या अन्य कोई बीमारी है सिर्फ वे ही मास्क का प्रयोग करें। जो स्वस्थ हैं उन्हें मास्क की कोई जरूरत नहीं है।

बिहार के कई जिलों में लागू कर दी गई थी धारा 144

दरअसल, कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने एहतियाती तौर 31 मार्च तक राज्य के स्कूल-कालेजों, संस्थानों एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों को बंद रखने का निर्देश जारी किया तो कुछ जिलों ने आगे बढ़कर धारा 144 लगा दिया।

यहां लागू किया गया था 144 

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शिवहर, बांका, भागलपुर, वैशाली, अरवल, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं कटिहार जिले में शनिवार की रात से धारा 144 लागू है। रविवार को इसका दायरा सीतामढ़ी, नवादा एवं किशनगंज जिले तक पहुंच गया। नवादा में ककोलत जलप्रपात में जाने पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब आम लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button