ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मध्यप्रदेश

भारतीय नववर्ष पर सीएम मोहन यादव ने सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य- नौका विहार के साथ-साथ की मंगल कामना

उज्जैन। भारतीय नववर्ष (नव संवत्सर) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 मार्च की सुबह उज्जैन के दत्त अखाड़े पहुंचे। उन्होंने यहां मां क्षिप्रा के तट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ-साथ उन्होंने विक्रम ध्वज और गुड़ी का पूजन कर सभी को नए साल की बधाई दी। उन्होंने यहां नौका विहार किया और पीठाधीश्वर संत सुंदरपुरी महाराज जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सम्राट विक्रमादित्य के ध्वज का भी आज लोकार्पण किया। आज के मौके पर मैं सभी प्रदेशवासियों की मंगल कामना करता हूं। आने वाले वर्ष में भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। मैं ईश्वर से कामना करता हूं सभी के जीवन से कष्ट मिटें, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी उत्सव की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘हमारी संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित और धर्म, आस्था व राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करने वाला, सनातन परंपराओं का यह दिव्य उत्सव हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। नव संवत्सर की ये नव ऊर्जादायी ओजस्वी किरणें सबके जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता और आरोग्यता का संचार करें, बाबा महाकाल से यही कामना है।’

व्यवस्थाओं को किया अवलोकन

उन्होंने X पर लिखा, ‘नवसंवत्सर के पावन अवसर पर आज उज्जैन में मां क्षिप्रा की गोद में नौका विहार कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और देव दर्शन के साथ साधु-संतों व श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया। ठाधीश्वर संत सुंदरपुरी महाराज जी का आशीर्वाद और सत्संग प्राप्त कर मन में अद्भुत शांति और दिव्यता की अनुभूति हो रही है। मां क्षिप्रा से प्रार्थना है कि इस नवसंवत्सर को शुभता, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिसिंचित करें।’

मुख्यमंत्री मोहन यादव नेनवरात्रि की दी बधाई

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि और चेटीचंड की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आदिशक्ति जगदंबा की प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री को प्रणाम करता हूं। मां भगवती से प्रार्थना है कि सम्पूर्ण जगत का मंगल और कल्याण करें, हर घर-आंगन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सत्य, सद्भाव और न्याय के प्रतीक भगवान झूलेलाल की जयंती ‘चेटीचंड’ की आप सभी को हार्दिक बधाई। यह पावन पर्व समाज में प्रेम, एकता और लोककल्याण का संदेश देता है। भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे, ऐसी मंगलकामनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button