ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
मध्यप्रदेश

घर में घुसा कोबरा सांप, मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी शहर के नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 10 वर्मा कॉलोनी केंद्रीय विद्यालय के बगल में कैलाश वर्मा के किराये के एक मकान में ग़ल्ला ड्रम के पीछे बीती रात 12:00 बजे ब्लैक कोबरा सांप दिखाई दिया। मकान मालिक कैलाश वर्मा ने बताया कि मेरे किराये के एक मकान में फ़ूड विभाग के कर्मचारी रहते हैं। उनके द्वारा मुझे सूचना दी गई कि घर के अंदर खाद्य सामग्री रखने वाले ड्रम के पीछे एक सांप दिख रहा है, जो कि चूहा खाने आया है।

मैं मौके पर पहुंच गया था, रात भर हम सांप को देखते रहे कि कहीं सांप जाने न पाए और मंगलवार की सुबह मेरे द्वारा फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी पंकज मिश्रा को फोन के माध्यम से सूचना दी गई, उसके बाद उन्होंने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी पंकज मिश्रा के द्वारा बताया गया कि जिस सांप को हमने पकड़ा है उसे कोबरा कहते हैं।

यह बहुत ही जहरीला होता है। इस सांप के काटने के बाद इंसान 45 मिनट तक ही जिन्दा रह पाता है।  इसलिए आप सभी को किसी भी अंध विश्वास में नहीं पड़ना है और कहीं पर यह सांप दिखे तो इसकी सूचना वन विभाग को तत्काल दें।

Related Articles

Back to top button