ब्रेकिंग
दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्...
उत्तरप्रदेश

थाने में गिरी हाईटेंशन लाइन, पलक झपकते आग से घिरा पूरा थाना; आग बुझाने में जुटी आधा दर्जन दमकल

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित हयात नगर थाने पर हाईटेंशन लाइन गिर गई है. इस घटना में पूरा थाना आग की चपेट में आ गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने आग को काबू करने की कोशिश तेज कर दी है. घटना शनिवार देर शाम की है. गनीमत है कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी या फरियादी आग या करंट की चपेट में आया. आग थाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी है. पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर फैलने से रोक लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक थाना भवन के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन जा रही है. इस लाइन में फाल्ट होने की वजह से शनिवार की देर शाम एक तार टूट कर गिर गया. तार थाने में खड़ी एक गाड़ी के ऊपर गिरा और देखते ही देखते आग लग गई. जब तक घटना की जानकारी थाने में बैठे पुलिसकर्मियों को मिली, आग ने विकराल रूप ले लिया. इससे थाने में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी की स्थिति बन गई. आनन फानन में मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई.

मालखाने में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

इस सूचना पर पहले तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए तीन दमकल और आए. पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर ली गई है. अब दमकल टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह सभी गाड़ियां थाने के मालखाने में जमा थीं. आशंका है कि इस घटना में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर ढांचे में तब्दील हो चुकी हैं. इनमें एक कार, ट्रक, मिनी ट्रक, टेंपो और ई-रिक्शा शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button