ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
मध्यप्रदेश

वक्फ बिल का विरोध करने पर घिरे दिग्विजय सिंह, प्रदेश भर में शुरु हुआ पोस्टर वार

इंदौर : पिछले दिनों राज्यसभा में वक्फ बिल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कड़ा विरोध जताया था फिलहाल जहां दिग्विजय सिंह ने वक्फ बिल को लेकर जमकर विरोध दर्ज करवाया तो वहीं अब दिग्विजय सिंह के खिलाफ ही मध्य प्रदेश के साथ ही इंदौर में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले कुछ पोस्टर लगा दिए गए हैं।

बता दें इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के महू नाका चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वक्फ बिल को लेकर एक हॉर्डिंग्स लगाया है, जिस पर दिग्विजय सिंह का बड़ा सा पोस्टर लगाकर लिखा कि वतन के धर्म के गद्दार, पूर्वजों के वक्त बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह। मध्य प्रदेश फिलहाल जैसे ही इस पोस्टर की जानकारी इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और नेताओं को लगी तो उन्होंने पूरे मामले को लेकर इंदौर के छत्रीपुरा थाने पर शिकायत की है। साथ ही खुद ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर को चौराहे से हटा दिया है।

वही पूरे मामले की शिकायत को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है और जिन लोगों ने इस तरह का पोस्टर लगाया है आने वाले दिनों में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button