ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

कोरोना वायरस: ताजमहल, आगरा किला समेत सभी स्मारक 31 मार्च तक बंद

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। मंगलवार से ही यह सभी स्मारक, पर्यटन और पुरातत्व स्थल 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारक बंद रहेंगे। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है तथा 124 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को सभी शिक्षण संस्थान, सिनेमा हॉल, जिम, शॉपिंग मॉल 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button