ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

पाक के समर्थन में आए सीताराम येचुरी, कश्मीर पर दिया ये बयान

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खतरे से निपटने को लेकर दक्षेस देशों के वीडियो कांफ्रेंस सम्मेलन में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाने के एक दिन बाद माकपा नेता सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान केवल यह चाहता था कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए घाटी में भी सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने माकपा मुख्यालय में कहा,‘सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि क्या बातचीत हुई। मैं वहां उपस्थित नहीं था। मैंने जो पढ़ा यदि वह सच है तो पाकिस्तान ने केवल यह मुद्दा उठाया था कि कश्मीर घाटी में विषाणु से लड़ने की सुविधाएं होनी चाहिए।’

येचुरी ने भाजपा नीत केंद्र के उस कदम की आलोचना की जिसमें उसने विषाणु के खतरे से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का उपयोग की अनुमति देने वाला अपना पत्र वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत इस कदम को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा,‘भारत सरकार को सभी राज्यों की सहायता करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महामारी से लड़ने के लिए हर तरह की सुविधा तत्काल उपलब्ध हो। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक धन आवंटित करने की आवश्यकता है ताकि देश में उचित स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था बरकरार रहे।

Related Articles

Back to top button