ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी, 31 मार्च तक बंद रखें स्कूल, स्विमिंग पूल और मॉल

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस जानलेवा वायरस पर लगाम को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के सारे स्कूल, स्विमिंग पूल, मॉल आदि 31 मार्च तक बंद रहेंगे। कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट है, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कम करना होगा।

PunjabKesari
स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ईरान से 53 और भारतीयों का चौथा जत्था स्वदेश पहुंच चुका है। सभी को प्रोटोकॉल के तहत जैसलमेर में विशेष निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि देश में चार नए मामले सामने आए हैं। ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और केरल में एक मामलों की पुष्टि हुई है। इस समय देश में 114 कंफर्म केस हैं। वहीं इनके संपर्क में आने वाले 5,200 से अधिक लोगों की पहचान की गई है, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। अभी तक कोरोना से संक्रमित 13 मरीज सही हो चुके हैं, वहीं इससे दो की मौत हुई है।

PunjabKesari
यूरोपीय संघ, तुर्की, ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर 18 मार्च से पाबंदी 

सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की, और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक पाबंदी लगा दी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल आए हैं। इसके साथ ही सोमवार को देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 114 हो गई। इनमें दो लोगों की मौत, इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके तीन लोग और अस्पताल से छुट्टी पा चुके 10 लोग भी शामिल हैं।

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मंत्री समूह की बैठक के बाद सरकार ने 31 मार्च तक लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने के क्रम में अभी तक 5,200 से ज्यादा लोगों का पता चला है। उन सभी पर नजर रखी जा रही है।

मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘यूरोपीय संघ के सदस्य देशों, यूरोपीय मुक्त व्यापार एसोसिएशन, तुर्की और ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों की यात्रा पर 18 मार्च, 2020 से प्रतिबंध लगाया जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘कोई भी विमानन कंपनी उक्त देशों के यात्रियों को 18 मार्च, 2020 दोपहर 12 बजे (मानक समयानुसार) के बाद अपनी उड़ानों में ना बैठाए। विमानन कंपनियां इस पाबंदी को उड़ान शुरू होने के स्थान पर ही लागू करें।’ उन्होंने कहा कि दोनों निर्देश अस्थाई कदम हैं और फिलहाल 31 मार्च, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। फिर इनकी समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button