ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

IPL को लेकर अगले फैसले का इंतजार कर रहे हैं केन रिचर्डसन समेत ऑस्ट्रेलिया के 17 खिलाड़ी

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने कहा है कि वो और उनके देश के दूसरे क्रिकेटर्स अब आपीएल 2020 को लेकर आगे क्या फैसला किया जाता है इसका इंतजार कर रहे हैं। आइपीएल की शुरुआत पहले 29 मार्च से की जानी थी, लेकिन इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के 17 क्रिकेटर्स आइपीएल के साथ अनुबंधित हैं। केन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए कहा कि अब बस अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

केन रिचर्डसन चैपल-हेडली सीरीज के पहले मैच से ठीक पहले गले की तलकीफ की शिकायत की थी और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में एक मैच के आयोजन के बाद इस वनडे सीरीज को कैंसल कर दिया गया। खिलाड़ियों के बीच इसके बारे में बात हो रही थी। फिलहाल सभी खिलाड़ी अपने घरों में हैं और सबको इंतजार है कि क्रिकेट का अगला मुकाबला कब खेला जाएगा।

केन रिचर्डसन ने कहा कि एक सप्ताह पहले हम साउथ अफ्रीका दौरे से वापसे आए थे और उस वक्त कोरोना वायरस के बारे में कुछ ज्यादा नहीं था, पर अब विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि हम घरों में बैठे हैं और सारे टूर्नामेंट्स कैंसल हो रहे हैं। पर जब आप घर में बैठकर सामाचार देख रहे हैं तब ऐसा लगता है कि दुनिया में क्या कुछ चल रहा है और क्रिकेट को लेकर जो भी कदम उठाए गए सबकुछ सही है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर खिलाड़ी अपने घर से बाहर यात्रा करते हैं और अगर आपमें कोई लक्षण पाया जाता है तो आपको होटल के कमरे में दो सप्ताह के लिए बंद होना पड़ेगा। ये काफी खराब है और कई खिलाड़ी इससे काफी असहज हैं।

केन ने कोरोना वायरल को लेकर कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज पहले ही रद कर दी गई और सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर चले गए, लेकिन रिचर्डसन को होटल के कमरे में 26 घंटे तक के लिए रोका गया। उन्होंने कहा कि मैंने दो सप्ताह पहले विदेश की यात्रा की थी और मुझमें कोरोना वायरस के चार लक्षणों में से एक पाया गया और इस वजह से मेरा टेस्ट किया गया। हालांकि मेरा ये अनुभव अच्छा नहीं रहा, लेकिन ये जरूरी थी और मैंने इसमें सहयोग किया और मुझे इसकी खुशी है। हालांकि टेस्ट के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरा रिपोर्ट निगेटिव ही होगा पर मुझे खुशी है कि ऐसा ही हुआ। अब मैं ठीक हूं और जल्दी ही बाहर की हवा में सांस लूंगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट की सारी गतिविधियां बंद है।

Related Articles

Back to top button