ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
उत्तरप्रदेश

साली की होनी थी शादी, मेकअप करवाकर आई पत्नी, देखते ही बौखलाया पति और काट दी चोटी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पति द्वारा पत्नी की चोटी काटने का एक अनोखा मामला सामने आया है. पत्नी ने बहन की शादी में शामिल होने के लिए उसने मेकअप कराया. इस बीच उसने अपनी आइब्रो सेट कराई. इससे भड़के पति ने उसकी चोटी काट दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार चल रहा है. महिला के पिता ने बेटी की हालत देखकर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस से दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है.

पुलिस का कहना है कि पति ने पत्नी की बहन की शादी में आइब्रो सेट करवाने के बाद चोटी काटने की घटना को ससुराल में अंजाम दिया है. पीड़ित पत्नी के पिता के द्वारा दी गई तहरीर की जांच की जा रही है. आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है.

बहन की शादी के लिए कर रही थी तैयारी

मामला हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के सराय मुल्लागंज मोहल्ले का है. यहां की रहने वाली सुमन की शादी थाना हरपालपुर के गांव जुग्गापुरवा निवासी रामप्रताप से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. इधर, सुमन की बहन की भी शादी तय हो गई. उसी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई दिनों से सुमन तैयारी कर रही थी. इस बीच पत्नी ने अपनी आइब्रो सेट करवाई थीं, जिसे देख उसका पति भड़क गया. इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद पति ने सुमन की पिटाई करते हुए उसकी चोटी काट दी. उसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

नाराज पति ने काट दी चोटी

सुमन के पिता राधा कृष्ण ने थाने में बेटी की चोटी ले जाकर पुलिस के सामने रख दी. उसने दहेज उत्पीड़न का प्रार्थना पत्र देते हुए बेटी की पिटाई और चोटी काटने का अपने दामाद पर आरोप लगाया है. इस मामले में थाना अध्यक्ष केके यादव ने बताया कि घटना करने के बाद पति फरार चल रहा है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शादी है. वह इन दिनों मायके में है. वह ब्यूटी पार्लर से आइब्रो सेट कराकर घर पहुंची थी. इसी बात से नाराज पति ने चोटी काटने की घटना को अंजाम दिया है.

पीड़िता के पिता ने की पुलिस से शिकायत

थाना प्रभारी ने बताया कि पिता के द्वारा पति पर दहेज उत्पीड़न और पिटाई का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है. आरोपी पति राम प्रताप मौके से फरार हो गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है.पीड़िता के पिता राधा कृष्ण ने बताया कि उनके दामाद राम प्रताप के द्वारा अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बेटी की चोटी काटने की घटना को अंजाम दिया है. मारपीट करने के बाद वह मौके से फरार हो गया. इस घटना से बेटी सुमन काफी डरी सहमी हुई है. उसका रो-रो कर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button