ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...
देश

पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ पर आया अमिताभ बच्चन और संजय दत्त का जबरदस्त रिएक्शन, कह दी यह बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर बेबाकी से रखते हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरल को लेकर आए ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील को लेकर बिग बी से लेकर संजय दत्त तक ने अपना रिएक्शन दिया। अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर दिया है। अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Amitabh Bachchan

@SrBachchan

T 3475 – I support .. 22 March .. 7 am to 9 pm .. I applaud all fellow countrymen who work tirelessly to keep the essential services operational in such extenuating circumstances ..
BE ONE, BE SAFE, BE IN PRECAUTION !🙏🙏🙏

5,462 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस को लेकर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की जो 22 मार्च यानी रविवार को होगा। इस अपील के चलते मोदी ने कहा है कि इस दिन घर में ही रहे हैं। बॉलीवुड पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं जनता कर्फ्यू का समर्थन करता हूं जो 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक हैं। मैं उन देशवासियों की भी जमकर सराहना करता हूं जो इन विपरीत हालात में भी बिना थके काम कर रहे हैं…एकजुट रहें, सुरक्षित रहें, सावधानी बरतें।’

Sanjay Dutt

@duttsanjay

Thank You @narendramodi ji for such a reassuring speech. Let’s all pledge to adhere to the Janta Curfew on 22nd March, express appreciation for 5 mins at 5 pm for all those who are working day & night for our safety. Stay home to stay safe & take all the necessary precautions!

1,694 लोग इस बारे में बात कर रहे है

Sanjay Dutt

@duttsanjay

I urge everyone to understand the importance of social distancing during this time. Please take care of yourself and your loved ones. We are in this together & will overcome this soon if we take proper precautions. Stay home to stay safe.

683 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

वहीं संजय दत्त ने भी ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील पर ट्वीट कर अपना ​रिएक्शन दिया है। संजय दत्त का ट्वीट खूब वायरल भी हो रहा है। संजय ने ट्वीट कर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी शुक्रिया इस आश्वस्त करने वाली स्पीच के लिए। आइए सब संकल्प लेते हैं 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में हिस्सा लेने का, साथ ही हमारी सुरक्षा के लिए हर वक्त सजग लोगों के लिए 5 बजे पांच मिनट तक उत्साहवर्धन भी करना है। सुरक्षित रहने के लिए घर में ही रहें और सभी एहतियाती कदम उठाएं।’

बता दें कि संजय दत्त और अमिताभ बच्चन के अलावा शबाना आजमी, महेश भट्ट और कार्तिक आर्यन का भी ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील पर रिएक्शन आ चुका है।

Related Articles

Back to top button