ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
पंजाब

शराब के शौकीनों को झटका देगी ये खबर! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अमृतसर : अगर आप भी शराब पीने की शौकीन है तो ये खास खबर आपके लिए है। पूरा मामला जान आप भी हैरान रह जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। यह ऑपरेशन ई.ओ. मनीष गोयल की देखरेख में चलाया गया, जिसमें आबकारी निरीक्षक मैडम जगदीप कौर के नेतृत्व में आबकारी पुलिस और जिला पुलिस के साथ अजनाला सर्कल, जिला अमृतसर-2 में तलाशी/छापेमारी और बरामदगी की गई। इस अभियान में नंगल वांझा वाला, अजनाला के सक्की नाला, लोधी गुर्ज रामदास और कुछ अन्य स्थानों से लाहन के रूप में कुल 31 हजार लीटर अवैध शराब बरामद की गई। उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की इसी टीम ने कल 40 से 50 हजार लीटर अवैध शराब जब्त कर नष्ट की थी।

ऐसे हो रही थी शराब तैयार

आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि एक स्थान पर तो इतने गंदे पानी में शराब तैयार की जा रही थी कि उससे इतनी बदबू आ रही थी कि उसके पास खड़ा होना भी मुश्किल था। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस गंदे पानी में कीड़े रेंग रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यहां के पानी और उत्पादित शराब के नमूने लिए जाएं तो ऐसे प्रदूषित पानी से शराब निकालने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है, क्योंकि इस प्रकार की शराब से लोगों की जान भी जा सकती है। पांच साल पहले तरनतारन क्षेत्र में दूषित शराब पीने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। तब से तरनतारन जिले को अमृतसर रेंज से हटाकर फिरोजपुर रेंज में जोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button