ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...
लाइफ स्टाइल

गर्मियों में झाड़ू जैसे दिख रहे हैं बाल, तो लगाएं ये नेचुरल हेयर मास्क

गर्मी में तेज धूप, पसीना, और धूल-मिट्टी के कारण बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. ऐसे में हेयर फॉल की समस्या भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. धूप में रहने के कारण बालों की नमी कम हो जाती है, जिसके कारण बाल रूखे और बेजान लगने लगते हैं. साथ ही पसीने के कारण स्कैल्प पर भी जल्द और खुजली जैसी समस्या हो सकती है.

अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी बना रहें. तो आप घर पर मौजूद इन चीजों का उपयोग कर हेयर मास्क बना सकती हैं. ये बालों को हेल्दी और सॉफ्ट बनाने में मददगार हो सकते हैं.

दही और मेथी

मेथी दाना सेहत के साथ ही हेयर के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है. आप इसका हेयर मास्क बना सकते हैं. इसके लिए मेथी के सूखे बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद अगले दिन इसे पीसकर पेस्ट बना लें. अब इसे दही में मिक्स करें. इस पेस्ट को चेहरे पर 25 से 30 मिनट के लिए लगाएं. ये बालों को हेल्दी और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है.

करी पत्ता और नारियल तेल

नारियल तेल में कुछ करी पत्तों को पकाएं और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. अब इस तेल में आप अंडा भी मिला सकते हैं. इससे ड्राई हेयर की समस्या को कम करने और बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है.

केला और नारियल तेल

केला बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है और नारियल तेल बालों को डीप कंडीशनिंग करता है. ऐसे में केले से बना ये हेयर मास्क बालों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है. इसे बनाने के लिए 1 पका हुआ केला लें, उसे छीलकर मैश कर लें. अब इसमें नारियल तेल मिलाएं. यह पेस्ट बालों पर 20 से 25 मिनट तक लगा सकते हैं. आप केला और शहद से भी हेयर मास्क बना सकते हैं.

एलोवेरा और नारियल तेल

एलोवेरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को हेल्दी बनाएं रखने और हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं. वहीं नारियल तेल बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. आप ताजा एलोवेरा जेल और नारियल तेल को ग्राइंड कर इसका हेयर मास्क बना सकते हैं. इससे बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के साथ ही हेयर फॉल को भी कम करने में मदद मिलेगी.

Related Articles

Back to top button