ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
देश

निर्भया केस : किसी के घर का बुझ गया चिराग तो किसी के घर बजेगी शहनाई

नई दिल्ली। दिल्ली के निर्भया कांड में हुई फांसी के बाद जहां चार परिवारों में मातम का माहौल है वहीं इनको फांसी पर लटकाने वाला जल्लाद पवन खुश है। अब इनको फांसी दिए जाने के एवज में मिलने वाले पैसे से वो अपनी बेटी की शादी करेंगे। इससे पहले तीन बार इन दोषियों का डेथ वारंट कैंसल हो चुका है। जब 22 जनवरी की सुबह 7 बजे इन चारों को फांसी पर लटकाने का फरमान अदालत ने सुनाया था तो पवन बहुत खुश हुए थे, ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा था कि इस काम के एवज में अब उन्हें कुछ पैसे मिल जाएंगे और वो अपनी नैतिक जिम्मेदारी का पालन कर पाएंगे। बेटियों की शादी हो सकेगी और कुछ कर्ज भी उतर जाएगा।

पहली बार दी एक साथ 4 को फांसी, मिलेगी मोटी रकम

पवन ने कहा था कि ऐसा पहली बार होगा जब वो एक साथ 4 लोगों को फांसी देंगे और उनको इसके एवज में एक लाख रूपये की मोटी रकम मिलेगी। इतने पैसे भी वो पहली बार देखेंगे। रकम मिलने पर वो इसका क्या करेंगे? के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि मेहनताने से हासिल होने वाली इस रकम से वो अपनी बेटी की शादी करेंगे। 57 साल के पवन जल्लाद ने कहा था कि उन्होंने अब तक के जीवन में न तो एक साथ इतने लोगों को फांसी दी न ही एक साथ फांसी के बदले उनको इतनी बड़ी रकम ही मिली है।

पुश्तैनी जल्लाद भी है पवन

पवन का परिवार पुश्तैनी जल्लाद है। उनके परदादा लक्ष्मन जल्लाद थे, दादा कालू राम उर्फ कल्लू और पिता मम्मू भी पुश्तैनी जल्लाद थे। उनके दादा ने रंगा-बिल्ला से लेकर इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह, केहर सिंह को इसी तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया था, मगर उस समय बहुत अधिक पैसे नहीं मिला करते थे। उन दिनों जल्लादों को आने-जाने का खर्चा और जेल में एक दो रात अच्छे से रहने के इंतजाम से मिलने से ही पुरखे सब्र कर लेते थे।

परिवार में 7 सदस्य

पवन जल्लाद के परिवार में कुल 7 सदस्य हैं। इनमें 5 बेटियां और 2 बेटे हैं। इनमें तीन बेटियों की शादी कर चुके हैं मगर बाकी का खर्च वो ही उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कमाई का और कोई जरिया नहीं है, यदि एक साथ इन चारों को फांसी दे पाएंगे तो ठीकठाक पैसे मिल जाएंगे, उससे कई सारे काम निपट जाएंगे। पवन ने बताया कि फांसी देने पर जो पैसे मिलेंगे वो इनसे बेटी की शादी करेगा। कुछ और जरूरत हुई तो बाकी पैसे उधार लेने पड़ेंगे।

हादसे में मर चुकी है पत्नी

पवन जल्लाद ने बताया कि मेरठ में ही उनका मकान था, वो मकान कच्चा था। कई साल पहले भूमिया पुल (मेरठ) इलाके में पुश्तैनी मकान था, वो बारिश में ढह गया, उस दिन पत्नी मकान के मलबे में दब गई। काफी कोशिशों के बाद उसे ढहे मकान के मलबे से निकाला गया, तभी से वो अब मेरठ जिला प्रशासन से कांशीराम आवास योजना के तहत मिले एक छोटे से मकान में जिंदगी काट रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ वापस भेजा गया

जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से पवन जल्लाद को चारों दोषियों को फांसी देने के लिए 60,000 रुपये का भुगतान किया गया। पवन जल्लाद को हर एक दोषी को फांसी देने के लिए 15,000 रुपये दिए गए। इन चारों को फांसी पर लटका दिए जाने के बाद पवन जल्लाद को कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल से मेरठ वापस भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button