ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

वायुसेना अधिकारी से मारपीट मामले में नया ट्विस्ट, वीडियो में खुद मारते दिखे… उन्हीं पर हो गई FIR

बेंगलुरु में विंग कमांडर शिलादित्य बोस और स्थानीय निवासी कॉल सेंटर कर्मचारी विकास कुमार के बीच हुए झगड़े ने अब नया मोड़ ले लिया है. एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वायुसेना अधिकारी को विकास कुमार की पिटाई करते देखा जा सकता है. वीडियो में उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश करती नजर आ रही हैं.

हालांकि अधिकारी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि बेंगलुरु में रोड रेज की घटना में एक स्थानीय निवासी बाइक सवार विकास कुमार ने उन पर हमला किया. उन्होंने उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई. अब इस मामले में विकास कुमार ने भी शिकायत दर्ज कराई है. मामले में नया मोड़ आने के बाद विकास कुमार की शिकायत और घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने विंग कमांडर शिलादित्य बोस के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ये घटाना सोमवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हुई. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

विकास ने अपनी शिकायत में किया ये दावा

शिकायतकर्ता विकास के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक लाल रंग की कार ने उनकी बाइक का रास्ता रोक लिया. विकास ने अपनी शिकायत में दावा किया कि बोस ने उनकी बाइक एक तरफ फेंक दी. उनका फोन तोड़ दिया और उन्हें धमकाते हुए कहा कि मैं वायुसेना का अधिकारी हूं. मेरे साथ खेल मत खेलो. शिलादित्य बोस ने उनको गाली दी. कॉलर पकड़ा और कार का दरवाजा खोलने के बाद उनके साथ मारपीट की.

शिलादित्य बोस ने अपने वीडियो में क्या कहा

हालांकि, बोस ने अपने वीडियो में और उनकी पत्नी ने शिकायत में दावा किया था कि बाइक सवार ने उन्हें गैर-कन्नड़ होने के कारण गाली दी थी. बोस ने वीडियो में कहा था कि उस आदमी ने मुझे कन्नड़ में गाली देनी शुरू कर दी. जब उसने डीआरडीओ का स्टिकर देखा, तो कहा कि तुम लोग डीआरडीओ के हो. फिर मेरी पत्नी को गाली दी. मैं बाहर निकला तो बाइक सवार ने मेरे माथे पर चाबी मार दी, जिससे खून बहने लगा.

पुलिस ने क्या कहा

वहीं अपनी शिकायत में अधिकारी की पत्नी मधुमिता ने आरोप लगाया कि बाइक सवार लापरवाही से बाइक चला रहा था. उसने उनकी कार को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने कहा कि तुम लोग डीआरडीओ से हो. यह कन्नड़ की भूमि है. देखो मैं क्या करता हूं. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कन्नड़ बनाम गैर-कन्नड़ का मामला नहीं है.

Related Articles

Back to top button