ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
पंजाब

जालंधर की इस Road पर सायं 5 बजे से रात 8 बजे तक Entry बंद, लोग दें ध्यान!

जालंधर छावनी: कैंटोनमेंट बोर्ड की मासिक बैठक बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील सोल की अध्यक्षता में हुई जिसमें मैंबर, सैक्रेटरी सी.ई.ओ. ओम पाल सिंह ने 5 दर्जन के करीब कामों का एजैंडा पढ़ कर सुनाया। बोर्ड बैठक में ब्रिगेडियर एवं बोर्ड प्रधान सुनील सोल ने इलाके में विकराल रूप धारण कर चुकी यातायात पर चिंता व्यक्त की खासकर हरदयाल रोड पर चौपाटी से लेकर उसके अगले चौराहे तक सायं 5 से 8 तक चौपाइयां वाहन के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी।

वहीं बैठक में जन प्रतिनिधि सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन आते ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों से पूरा वेतन न देकर काम करवाने का विरोध किया, इस पर बोर्ड बैठक में उन कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई।

बैठक के दौरान छावनी के विभिन्न मोहल्लों में क्रॉस रोड, छावनी की कई टूटी हुई सड़कों पर रिपेरयरिंग जैसे विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। बोर्ड मीटिंग से पहले ब्रिगेडियर एवं बोर्ड प्रधान सुरेंद्र सोल ने विभिन्न जगहों पर विकास कार्यों के उद्घाटन किए। इस मौके पर सी.ई.ओ. ओम पाल सिंह, राजेश अटवाल, इंस्पैक्टर सुनील पाल, विनोद वर्मा, संजय अटवाल, एस.के. यादव आदि मौजूद थे।

बैठक में डाक बंगले के साथ लगते मैरीज पैलेस को एक लाख अस्सी हज़ार रुपए मासिक दर से किराए पर देने संबंधी प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा जवाहर गार्डन कैंट पुलिस स्टेशन सब्जी मंडी व रामामंडी में सुलभ शौचालय को ठेके पर देने के लिए प्रस्ताव पारित किए।

Related Articles

Back to top button