ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
धार्मिक

पहलगाम से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा नहीं होगी कैंसिल, सरकार ने सिक्योरिटी के लिए बनाया ये नया प्लान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद वहां अभी भी खौफ का माहौल कायम है. बेशक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. फिर भी लोगों के मन में एक खौफ जरूर बरकरार है, जिसका नतीजा ये है कि कई टूरिस्ट्स ने अब कश्मीर घूमने की बुकिंग्स कैंसिल कर दी हैं. उधर तीन महीने बाद अमरनाथ यात्री भी होनी है. इसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमरनाथ यात्रा होगी या नहीं?

इसका जवाब है- हां. आतंकी हमले के बावजूद 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा रद्द नहीं होगी. जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने कहा- श्रद्धालुओं को डरने की जरूरत नहीं है. सूत्रों के अनुसार 3 जुलाई से होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए नई सुरक्षा योजना लागू होगी.

24 घंटे होगी निगरानी, बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

विशेष केंद्रीय कमांड सेंटर चौबीसों घंटे निगरानी करेगा. पहलगाम-सोनमर्ग में पर्यटकों की आवाजाही रोकी जा सकती है. सभी ट्रांजिट कैंपों पर कड़ी सुरक्षा होगी. ड्रोन और अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को और बढ़ाया जाएगा. यात्रा में आमतौर पर तैनात रहने वाले डेढ़ लाश सुरक्षा कर्मियों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा.

क्या अमरनाथ यात्रा पर पड़ेगा इसका असर?

दरअसल, अमरनाथ यात्रा में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. न सिर्फ अमरनाथ यात्रा बल्कि वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. बड़ी संख्या में पर्यटकों पर हुआ यह हमला लोगों में दहशत फैला रहा है.

जानकारी में सामने आया है कि पहलगाम में हुए इस टेरर अटैक में लगभग 8 से 10 आतंकी शामिल थे, जिनमें से दो-तीन स्थानीय मददगार भी थे और 5 से 7 आतंकी पाकिस्तान मूल के थे. स्थानीय लोगों की मदद से ही इन्होंने इलाके में यह हमला किया. जानकारी में यह भी सामने आया है कि आतंकी स्थानीय भाषा में ही बातचीत कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो. इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई है. कई अन्य घायल हुए हैं.

Related Articles

Back to top button