ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी...
देश

कोरोना से जंग: अब ‘राइड शेयरिंग’ नहीं कर सकेंगे यात्री, ओला-उबर ने बंद की सर्विस

कोरोना वायरस संकट के बीच टैक्सी सेवायें उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला और उबर ने अपनी साझा यात्रा सेवाओं क्रमश: ‘ओला शेयर’ और ‘उबर पूल’ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। दोनों कंपनी की इन साझा यात्रा सेवाओं का उपयोग कर एक ही रास्ते पर सफर करने वाले कई यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं।

ओला ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने की कोशिशों के तहत कंपनी ‘ओला शेयर’ सुविधा को अगली सूचना तक अस्थायी तौर पर बंद कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसकी माइक्रो, मिनी, प्राइम, रेंटल और आउटस्टेशन सेवाएं जारी रहेंगी।

वहीं उबर ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को कम करने में मदद के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसलिए जिन शहरों में हम सेवाएं देते हैं, उन शहरों में देशभर में उबर पूल की सेवाएं निलंबित रहेंगी। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी।

Related Articles

Back to top button