ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मध्यप्रदेश

भोपाल: कांस्टेबल दौलत खान की वर्दी फाड़ी, पीटा, बचाने आए जवान को कहा- तुम हिंदू हो… स्टेशन परिसर में शराब पीने से रोकने पर बवाल

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार देर रात नशे में धुत युवकों ने रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हेड कांस्टेबल दौलत खान पर हमला कर दिया. आरोपियों ने जवान की वर्दी फाड़ दी, गाली-गलौज की और धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. दो अन्य आरोपी फरार हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियां भी भोपाल में प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

दरअसल, शनिवार देर रात करीब 2 बजे जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर में मौजूद बंसल वन की दुकानें और रेस्टोरेंट बंद कराने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान कुछ युवक स्टेशन परिसर में कार में बैठकर शराब पी रहे थे. हेड कांस्टेबल दौलत खान की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने युवकों को वहां शराब पीने से रोका तो युवक आक्रामक हो गए. उन्होंने बहस करना शुरू कर दिया. इसके बाद युवकों ने दौलत खान पर हमला बोल दिया. उन्हें कार में गिराकर मारा. इस दौरान उनकी वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं.

दौलत खान को पिटता देख अन्य जवान उन्हें बचाने के लिए पहुंचे. हेड कांस्टेबल संदीप और कमल रघुवंशी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी धमकाया और आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी की. स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया. इसके बाद मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. घायल जवान दौलत खान का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एएसआई रामदयाल ने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.

क्या है वीडियो में?

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस बल की सुरक्षा और शहर में बढ़ते असामाजिक तत्वों को लेकर चिंता गहराई है. वीडियो में तीन युवक जीआरपी की जीप का दरवाजा खोलते और जवान की पिटाई करते नजर आ रहे हैं.

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने धार्मिक आधार पर भी अभद्र टिप्पणियां की थीं. वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Related Articles

Back to top button