ब्रेकिंग
IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों च... Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री ... Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से य... Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गं... Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक ... Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-... Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्... Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जान...
उत्तरप्रदेश

‘तुम कितने हिंदू मारोगे, हर घर से हिंदू निकलेगा’… बनारस में टैटू गुदवाने की होड़

यूं तो बीते कुछ सालों में टैटू गुदवाने का फैशन बढ़ा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से तो लोगों में ‘हिंदू’ लिखा टैटू गुदवाने की बाढ़ सी आ गई है. टैटू गुदवाने वाले भी इसका लाभ उठाते दिख रहे हैं और 50 प्रतिशत ऑफ का ऑफर दे रहे हैं. यूपी के वाराणसी जिले में दर्जनों दुकानों पर टैटू बनाने का काम होता है और इस समय इन दुकानों पर सबसे ज़्यादा भीड़ उन लोगों की दिख रही है, जो हाथ में हिंदू लिखा टैटू गुदवाने के लिए पहुंच रहे हैं.

वाराणसी के पांडेय घाट पर टैटू बनाने का काम करने वाले केके कह रहे हैं कि 25 से 30 लोग हमारे यहां स्पेशली हिंदू टैटू लिखवाने के लिए आ रहे हैं. हमने भी हिंदू टैटू गुदवाने में 50 प्रतिशत का डिस्काउंट रखा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ये टैटू बनवा सकें. केके कहते हैं कि टैटू बनवाने का चार्ज हम 1500 रुपए लेते हैं, लेकिन 50% डिस्काउंट देने के बाद हम सिर्फ 750 रुपए ले रहे हैं.

अब धर्म पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी

शिवपुर के रहने वाले सुनील उपाध्याय कहते हैं कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ कर मारा था न, अब पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हाथ पर लिखवा लिया है, ताकि लोगों को साफ-साफ नजर आए कि हमारी पहचान क्या है. सोनारपुरा की रीना बेहद गुस्से में दिख रही थीं. पूछने पर बताया कि ये हमारी जिम्मेदारी है कि अब हम आतंकियों को जवाब दें.

हिंदू लिखा टैटू गुदवा रहे काशी के लोग

हम आतंकियों को बताना चाहते हैं कि, ‘तुम कितने हिंदू मारोगे, हर घर से हिंदू निकलेगा’. हिंदू लिखा टैटू बनवाकर हम ये संदेश भी देना चाहते हैं कि भले ही हमारी जान चली जाए, लेकिन हम अपनी पहचान नहीं छुपाएंगे. काशी के लोग पहलगाम की आतंकी घटना से बेहद आहत हैं और अपने हाथ पर हिंदू लिखा टैटू गुदवा कर उनको कड़ा जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं.

पहलगाम में 26 लोगों की गई थी जान

वाराणसी के लोग अब ये पूछ रहे हैं कि हमने टैटू बनवाकर अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी हैं. अब सरकार बताए कि पाक अधिकृत कश्मीर पर कार्रवाई कब होगी. बता दें कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना में 26 लोगों की जान चली गई थी. AK-47 राइफल से लैस आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर गोली मारी थी. इसी को लेकर इस समय देश में काफी गुस्सा और उबाल है. सभी पाकिस्तान से बदला लेने की बात कह रहे हैं.

Related Articles

Back to top button