ब्रेकिंग
MP में 32 IAS अफसरों के तबादले: अभिषेक चौधरी बने ग्वालियर नगर निगम आयुक्त, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का वंदे मातरम् पर कंगना और शर्मिला टैगोर आमने-सामने: 'हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर निकलें', कंगना ने दिया ... पेरू में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप: कांप उठे दक्षिणी एंडीज पहाड़, 'रिंग ऑफ फायर' में बसे देश में द... भारत में गोल्ड लोन का क्रेज: टाटा, गोदरेज और आदित्य बिड़ला जैसे दिग्गजों की एंट्री; ₹3.3 लाख करोड़ क... वायरलेस तकनीक की रीढ़: जानिए हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ब्लूटूथ की भूमिका रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय PE बाजार में बदलाव: 'R-फैक्टर' बना निवेशकों की पहली पसंद
विदेश

PAK का क्या होगा? 2 घंटे में 3 सुपर मीटिंग, फुल एक्शन में पीएम मोदी

पाकिस्तान से तनाव के बीच देश की राजधानी दिल्ली में बैठकों का दौर चल रहा है. खुद प्रधानमंत्री मोदी लगातार एक्शन में हैं और पाकिस्तान पर कार्रवाई का रोडमैप तैयार कर रहे हैं. मंगलवार को जहां उन्होंने तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक की तो आज यानी बुधवार को CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सेक्योरिटी) की बैठक की अध्यक्षता की. ये मीटिंग करीब 20 मिनट चली. CCS की बैठक के बाद कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति (CCPA) की बैठक हुई.

इन बैठकों के अलावा केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. आज कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स और केंद्रीय कैबिनेट की भी बैठक होगी. पीएम मोदी इस बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. कुछ देर में पीएम मोदी केंद्रीय सचिवों से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के मुताबिक ये बैठक हाल में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर बुनियादी ढांचे की समीक्षा को लेकर बुलाई गई है. संबंधित सचिवों को निर्देश दिया गया है कि यदि उनसे किसी जानकारी या सहयोग की आवश्यकता हो सकती है तो वे सभी उपस्थित रहें.

CCPA की बैठक के बारे में जानिए

सीसीपीए की बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. सीसीपीए कैबिनेट की सबसे महत्वपूर्ण समिति है और और इसकी बैठक कई साल बाद हुई है. सीसीपीए देश के महत्वपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक मामलों की समीक्षा करती है और उन पर निर्णय करती है.

इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण मौकों पर सीसीपीए की बैठक हो चुकी है. इनमें पुलवामा हमला शामिल है. सीसीपीए मुख्यतः केंद्र और राज्यों के संबंधों पर विचार करती है. ख़ासतौर से तब जबकि आम राय बनानी ज़रूरी हो.

ऐसी आर्थिक नीतियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और फ़ैसले होते हैं जिनके राजनीतिक असर होते हैं. विभिन्न मंत्रालयों के बीच ऐसे मुद्दों पर समन्वय जिनके दूरगामी राजनीतिक परिणाम होते हैं. इनके अलावा सीसीपीए विदेश नीति से जुड़े ऐसे मुद्दों पर भी चर्चा और फैसले करती है जिनका असर देश की राजनीति पर पड़ने की संभावना होती है.

पहलगाम हमले के बाद CCS की दूसरी बैठक

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर लोगों पर गोलियां बरसाई थीं. मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे. इस हमले के बाद 23 अप्रैल को CCS की मीटिंग हुई थी. जिसमें पाकिस्तान को लेकर कई फैसले लिए गए थे. इस बैठक की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया गया है. पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया गया है साथ ही पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों में भी कटौती कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button