ब्रेकिंग
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान... मध्य प्रदेश के बालाघाट में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल: युवक की मौत के बाद उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियो... व्हाट्सएप पर आया बहुप्रतीक्षित मैसेज शेड्यूलिंग फीचर: अब तय समय पर खुद-ब-खुद डिलीवर होगा मैसेज, ऑनला... व्हाट्सएप पर आया बहुप्रतीक्षित मैसेज शेड्यूलिंग फीचर: अब तय समय पर खुद-ब-खुद डिलीवर होगा मैसेज, ऑनला... अमेरिकी हमले की आशंका के बीच तेहरान का बड़ा कदम: ईरान की मिसाइलों को सुरक्षित रखने और नए लॉन्च पैड ब... होशियारपुर के न्यू दीप नगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: झगड़े के बाद दामाद ने टेंपो ट्रैवलर ... जैतो के गांव मत्ता में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा: संपत्ति के लालच में बेटे और बहू ने...
व्यापार

Youtube भारत के लोगों को बना रहा है करोड़पति, 3 साल में दिए 21 हजार करोड़ रुपए

कोविड के बाद से यूट्यूब ने कई लोगों की जेब भरी है. आपने भी अपने आस-पास कई बार सुना होगा कि मैं तो यूट्यूब से ही बढ़िया कमाई कर रहा हूं. लेकिन अब इस कमाई वाली बात पर यूट्यूब ने खुद बताया है कि उसने भारतीयों की जेब भरने में कितना अहम रोल प्ले किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते तीन साल में यूट्यूब ने भारत के क्रिएटर्स, एक्सटर्स और मीडिया कंपनियों को 21 हजार करोड़ रुपए दिए हैं. ये आंकड़े आने वाले समय में और भी बढ़ सकते हैं क्योंकि यूट्यूब इन क्रिएटर्स को देने के लिए 850 करोड़ रुपए का निवेश करेगा.

दूसरे देशों में 45 अरब घंटे तक देखा गया है

यूट्यूब के सीईओ ने कहा कि उनके निवेश से भारत के कंटेंट क्रिएटर्स, मीडिया कंपनियों को और भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसके कारण करियर और कारोबार के नए रास्ते खुलेंगे. इसमें सबसे खास बात यह होगी कि पिछले साल भारत में बने कंटेंट को दूसरे देशों में 45 अरब घंटे तक देखा गया है. जो साफ तौर पर यह दिखाता है कि कैसे भारतीय यूट्यूबर्स इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब चैनलों ने अपलोड किया कंटेंट

यूट्यूब के सीईओ ने बताया कि पिछले साल भारत के 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब चैनलों ने कंटेंट अपलोड किया है. उनमें से देखे तो 15 हजार से ज्यादा चैनल ऐसे है, जिनके पास 10 लाख से ज्यादा के सब्सक्राइबर है. अभी के समय में 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूब चैनल तेजी से बढ़े हैं. आपको बता दें, खुद पीएम मोदी के भी यूट्यूब चैनल पर ढाई करोड़ से ज्यादा के सब्सक्राइबर हैं.

कई नए फीचर्स आने वाले हैं

हाल के दिनों में यूट्यूब 20 साल का हो गया है. आने वाले दिनों में कई नए फीचर्स को लेकर यूट्यूब आने वाला है, जिसके बाद से कमेंट में बोलकर भी आप अपनी बात कह सकते हैं. इसके साथ ही आस्क म्यूजिक फीचर को भी लेकर आ सकता है. इसके तहत यूट्यूब प्रीमियम और म्यूजिक यूजर्स अपने मूड के बारे में बता सकते हैं. उसी बेसिस पर उनको म्यूजिक सुनाई देगा. जब शुरू होगा तब ये सपोर्ट अंग्रेजी में होगा. टीवी में यूट्यूब देखने वाले यूजर्स को जल्द ही मल्टीव्यू की सुविधा भी मिलेगी. वो अपने टीवी स्क्रीन पर अलग-अलग कंटेंट एक साथ देख पाएंगे.

Related Articles

Back to top button