ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

नगर निगम को कॉन्ट्रैक्टर ने लगाया चूना, डेढ़ वर्ष पहले बनी 16 लाख की नाली गायब

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक संविदाकार कंपनी ने नगर निगम को 16 लाख का चूना लगा दिया है। कंपनी का नाम महाकाल ब्रदर्स है। इसने शहर के वार्ड नंबर 36 जयनगर में 16 लाख रुपए की लागत से नाली का निर्माण कराया था। डेढ़ वर्ष बाद पता चला कि जहां कंपनी ने नाली का निर्माण कार्य कराया था वहां नाली है ही नहीं। इसका खुलासा तब हुआ जब वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की। शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारी अब नाली गायब नाली ढूंढ़ रहे हैं। प्राथमिक जांच में भी नाली मौके पर नहीं होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया है।

नगर निगम के आयुक्त डीके शर्मा ने बताया कि इस मामले की विधिवत जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि नाली का निर्माण जिस स्थान पर होना चाहिए था वहां कोई नाली नहीं है। मामले की जांच के लिए आयुक्त ने कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया है। आयुक्त डीके शर्मा ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है।

नगर निगम ने 04 अगस्त 2023 को वार्ड नंबर 36 में 1635643.00 की लागत से नाली निर्माण के लिए महाकाल ब्रदर्स के नाम से वर्क ऑर्डर जारी किया था। कंपनी को वार्ड नंबर 36 में दिनेश प्रताप सिंह के घर से धर्मेंद्र सिंह के घर तक लगभग 500 मीटर नाली का निर्माण कार्य करवाना था। संविदाकार ने कार्य पूरा कर भुगतान भी ले लिया था। मामले का खुलासा होने के बाद अब नगर निगम भी सवालों के घेरे में आ रहा है। जब नाली का निर्माण हुआ ही नहीं तो निर्माण कार्य की पूर्णता की पुष्टि नगर निगम के अधिकारियों ने कैसे की। फिलहाल आयुक्त डीके शर्मा जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button