ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

अश्लील वीडियो बना युवती को किया ब्लैकमेल, करता रहा यौन शोषण; गया जेल

रांची। रांची सदर थाने की पुलिस ने शादी का झांसा दे यौन शोषण करने के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ अश्लील वीडियो बना युवती को ब्लैकमेल कर यौन शोषण का आरोप है। जेल भेजा गया आरोपित बड़ागाईं निवासी संतोष कुमार साहू है। उसके खिलाफ एक युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसमें युवती ने बताया था कि आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हमेशा यौन शोषण करता रहा। परेशान होकर सदर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नाबालिग से दुष्कर्म में एक को उम्रकैद दूसरे को 20 साल की सजा

पॉक्सो की विशेष अदालत ने शुक्रवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन अभियुक्त संजय सिंह मुंडा और दीपक सिंह मुंडा को दोषी करार दिया है। अदालत ने संजय सिंह मुंडा को आजीवन कारावास व विभिन्न धाराओं में 50 हजार रुपया जुर्माना लगाया है। जबकि दीपक सिंह मुंडा को 20 साल की सजा और 40 हजार रुपया जुर्माना लगाया है। वहीं तीसरे अभियुक्त को नाबालिग घोषित किया गया है। उनकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में होगा। घटना 16 मई 2018 की है।

शाम सात बजे नाबालिग शौच के लिए खेत गई हुई थी। इसी बीच गांव के ही तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मारपीट भी की। किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी। धमकी से डर कर पीडि़ता दो दिन चुप रही। जब नहीं रहा गया तो तीसरे दिन इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पीडि़ता के बयान पर 18 मई 2018 को सोनाहातू थाना में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई। 15 जुलाई 2018 को चार्जशीट दाखिल की गई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी अपर लोक अभियोजक अशोक कुमार राय ने की।

Related Articles

Back to top button