ब्रेकिंग
भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प...
मध्यप्रदेश

सोनगिरी आध्यात्मिक एवं धर्मार्थ न्यास में सजा बाबा सोनगिरी सरकार का दरबार, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तगण

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से 12 किलोमीटर दूर हाईवे रोड़ ग्राम सोनगिरी स्थित है। यहां बाबा सोनगिरी सरकार की खानगाह जहां हर दिन दुखियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां हिंदू ,मुस्लिम ,सिख, इसाई सभी धर्म के लोग व भक्तजन श्रद्धालु का आना-जाना लगा रहता है। यहां बाबा सोनगिरी सरकार का दरबार सजा हुआ है। बाबा के भाई उस्मान बाबा गद्दी नशीन होकर दीन दुखियों की खिदमत को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। उस्मान बाबा दुखियों की परेशानियां दूर कर रहे है। बाबा सोनगिरी सरकार के नाम से सोनगिरी पूरे मध्य प्रदेश के अलावा देश में जाना पहचाना जाने लगा है।

यहां 11वॉ उर्स मुबारक मनाया गया व आयोजन किया गया, जिसमें देश के दूर इलाकों से भक्तगण उर्स में शामिल हुए। उर्स का आगाज सुबह कुरान खानी के साथ हुआ दोपहर में बाबा साहब के मजार पर चादर पेश की गई। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया और बाद नमाज ईशा महफिल ए कव्वाली का भव्य आयोजन हुआ।

जिसमें देश के मशहूर कव्वाल नौशाद अली खान दिल्ली व गीता चिश्ती  इंटरनेशनल कव्वाल दिल्ली ने अपना कलाम पढा व पेश किया बाबा  सोनगिरी आध्यात्मिक एवं धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट न्यास के अध्यक्ष उस्मान बाबा व सर्व धर्म समाज से  देश के दूर इलाकों से भक्तगण उर्स में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button