ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
देश

Jharkhand LockDown: यहां लॉक डाउन तोड़ने पर दर्ज हुई FIR, आप भी चेत जाएं नहीं तो 6 महीने जेल

रांची। झारखंड लॉक डाउन को धता बताकर खुलेआम व्‍यापार करने के संगीन आरोप में राजधानी रांची में एक व्‍यापारी के ऊपर केस दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस महामारी को लेकर लागू किए गए लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में रांची में पहला केस दर्ज हुआ है। डोरंडा थाना में अरगोड़ा अचंल के अंचल निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्‍य सरकार की ओर से लॉक डाउन लागू किया गया है। लेकिन, रसिक लाल मिष्‍ठान्‍न भंडार एंड रेस्‍टोरेंट ने इस गंभीर संक्रमित बीमारी की अनदेखी कर रेस्‍टोरेंट चालू रखा। कोराेना वायरस के संभावित फैलाव का दोषी मानते हुए और सरकारी आदेश का उल्‍लंघन करने के आरोप में रसिक लाल पर एफआइआर दर्ज की गई है। बताया गया कि लाॅक डाउन को लेकर सक्रिय प्रशासन ने जब रेस्‍टोरेंट में दबिश दी, तब वहां भीड़-भाड़ मौजूद थी। सरकार के आदेश को ताक पर रखकर संभावित बीमारी को फैलने का कारक बनने पर रेस्‍टोरेंट पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

लॉक डाउन उल्लंघन का रांची में पहला केस, डोरंडा के रसिक लाल मिष्टान्न पर प्राथमिकी

राज्य सरकार के 31 मार्च तक के लॉक डाउन का आदेश जारी होने के पहले ही दिन लॉक डाउन उल्लंघन का पहला केस दर्ज हो गया। रांची के डोरंडा थाने में रसिक लाल मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट पर सरकार के आदेश उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी डोरंडा थाने में अरगोड़ा अंचल के अंचल निरीक्षक कमलाकांत वर्मा के बयान पर दर्ज की गई है।

अरगोड़ा अंचल के अंचल निरीक्षक के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

अरगोड़ा अंचल के अंचल निरीक्षक ने अपनी शिकायत में लिखा है कि सरकार ने 22 मार्च को आदेश जारी किया कि गंभीर संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉक डाउन का आदेश घोषित किया गया था। इस आदेश का प्रचार-प्रसार भी किया गया था। इसी आदेश का अनुपालन के लिए आवश्यक वस्तुओं की दुकान जैसे मेडिकल, राशन, सब्जी, डेयरी को छोड़कर बंद रखना था। इस दरम्यान डोरंडा बाजार स्थित रसिक लाल मिष्ठान भंडार को खुला पाया गया। जबकि, आदेश में रेस्टोरेंट को भी बंद रखने का आदेश था। उन्होंने आदेश का उल्लंघन किया, इसलिए उनके विरुद्ध सरकार के आदेश के उल्लंघन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इन धाराओं में दर्ज है प्राथमिकी

  1. धारा 188 भादवि : यदि कोई व्यक्ति जान-बूझकर किसी व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करता है तो उसे कम से कम छह महीने की जेल और एक हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
  2. धारा 269 भादवि : जो कोई विधि विरुद्ध रूप से या उपेक्षा से ऐसा कोई कार्य करेगा जिससे जनता में किसी रोग के संक्रमण फैलने की आशंका हो। इसमें दोष साबित होने पर छह माह तक की जेल या फिर जुर्माना या दोनों हो सकती है।
  3. धारा 290 भादवि : जो कोई किसी ऐसे मामले में लोक बाधा उत्पन्न करेगा, उसे दो सौ रुपये तक के आर्थिक दंड से दंडित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button