ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
पंजाब

बड़ी खबर: जंग के माहौल के बीच पंजाब के इस शहर में लगी पाबंदी, पढ़ें…

गुरदासपुर: भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की जा रही है।

इस दौरान यह देखा गया है कि आतिशबाजी, जिसमें बम, पटाखे और चीनी पटाखे शामिल हैं, का उपयोग आम जनता द्वारा शादी, समारोह और धार्मिक त्योहारों के दौरान बड़े पैमाने पर किया जाता है। ऐसे पटाखों से होने वाले शोर-शराबे से आम जनता में तनाव पैदा होता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे का खतरा रहता है।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, गुरदासपुर ने भारतीय नागरिकता (सुरक्षा) अधिनियम, 2023 की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिला गुरदासपुर की सीमा के भीतर विवाह, समारोह और धार्मिक त्योहारों के दौरान आम जनता द्वारा बम, पटाखे और चीनी पटाखे सहित आतिशबाजी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध  अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button