ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
खेल

रुपया में शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की मजबूती

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत हुआ।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 76.02 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़ोतरी को दर्शाता है। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 76.20 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि सोमवार को रिजर्व बैंक के तरलता को बढ़ावा देने के प्रयास के बाद निवेशकों की भावनाओं में सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि आरबीआई एक लाख करोड़ रुपये के अल्पकालिक परिवर्तनीय रेपो नीलामी करेगा। रेपो नीलामियों को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। 50,000 करोड़ रुपये की पहली रेपो नीलामी सोमवार को आयोजित की गई थी। रेपो नीलामी के 50,000 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त मंगलवार को आयोजित की जाएगी।

हालांकि, व्यापारियों ने कहा कि घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव पर अभी भी चिंता है। कोरोना वायरस से दुनिया भर में मौतों की संख्या 16,000 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के लगभग 500 मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button