ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
खेल

बीच सीजन रोका गया IPL 2025, अब कब खेले जाएंगे बाकी के मैच? जानिए डिटेल

भारत और पाकिस्तान पिछले दो दिनों से एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला कर रहे हैं. इसका असर आम जनता के साथ-साथ क्रिकेट पर भी पड़ा है. दोनों देशों में चल रही IPL और PSL को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है. IPL में अभी भी 16 मैच शेष बचे हैं. गुरुवार (8 मई) को पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले के बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में चल रहे मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. अब BCCI ने इस सीजन को फिलहाल के लिए सस्पेंड करने का बड़ा फैसला लिया है. IPL के बाकी मैच कब होंगे ये सबसे बड़ा सवाल है.

कब होंगे मुकाबले?

IPL 2025 अभी भी तक 57 मैच हो चुके हैं. जबकि इस सीजन में 74 मैच होने हैं. यानी अभी तक 16 मुकाबले बचे हैं. अब इन मैचों को किसी दूसरी तारीख में कराना होगा, जिसके लिए करीब दो हफ्ते के समय की जरूरत होगी. ऐसे में BCCI को नया विडो निकालना पड़ेगा. बता दें कि IPL के बाद भारतीय टीम का बहुत ही बिजी शेड्यूल है. जून में टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा है. भारत इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा. यह सीरीज अगस्त तक चलेगी. इसके बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश से खेलना है.

हालांकि यह सीरीज भी होगी की नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि भारत का बांग्लादेश से भी तनाव बना हुआ है. अगर भारत बांग्लादेश और एशिया कप में हिस्सा नहीं लेता है तो इस बीच वह IPL के बाकी मैच करा सकता है, लेकिन अन्य टीमें इस दौरान दूसरे सीरीजी में व्यस्त रहेंगी. यहां यह बताना जरूरी है कि IPL के दौरान दूसरे देशों के बोर्ड भी अपनी कोई सीरीज नहीं रखते हैं.

अगस्त से शुरू होंगे ये सीरीज

अगस्त से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें क्रिकेट में व्यस्त हो जाएंगी. सितंबर में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबले होने हैं. भारत को इस दौरान एशिया कप खेलना है, लेकिन अब यह टूर्नामेंट के होने पर आशंका बनी हुई है. इसके साथ ही इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज होनी है. ऐसे में IPL के लिए विंडो निकालना BCCI के लिए मुश्किल चुनौती होगी.

Related Articles

Back to top button