ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

मकान की खुदाई में खुफिया सुरंग मिलने से मचा हड़कंप

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील के ग्राम बोरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिलानी परिवार द्वारा किए जा रहे मकान निर्माण की खुदाई के दौरान एक खुफिया रास्ता (सुरंग) निकला। गांव में अचानक फैली इस खबर से स्थानीय लोगों में जबरदस्त कौतूहल का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह खुफिया रास्ता मुगलकालीन बताया जा रहा है, जो संभवतः असीरगढ़ जैसी ऐतिहासिक संरचना किले से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे रहस्य और भी गहरा गया है।

गांव के बुजुर्गों का मानना है कि यह सुरंग इतिहास से जुड़ी कोई अहम कड़ी हो सकती है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और पुरातत्व विभाग पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button