ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
देश

कोठी को आइसोलेशन वार्ड के लिए बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने योगी को लिखा पत्र

हाथरस: बसपा विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सिकंदरामऊ स्थित कोठी को आइसोलेशन वार्ड बनाने का आग्रह किया है। विधायक ने इस बाबत‍ एक पत्र मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश शासन को भी आग्रह के साथ भेजा है। बता दें कि कोरोनावायरस जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव व आइसोलेशन वार्ड के लिए सरकारी अस्पतालों में जगह कम पड़ रही है।

दरअसल, कोरोनावायरस को लेकर हाथरस जिला प्रशासन सतर्क हैं। जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड में बेड की कमी के चलते अब जिला प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए चिन्हित किया है। वहीं, जब यह बात हाथरस के सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को पता चली तो उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए अपने सिकंदराराऊ आवास रामवती कुंज को आइसोलेशन वार्ड बनाने की अपील की।

रामवीर उपाध्याय ने अपने आवास पर निशुल्क बिजली, पानी और अन्य जरुरी व्यवस्था करने की बात कही है। रामवीर उपाध्याय ने कहा, ‘मैं भारतवर्ष का नागरिक होने के नाते आज जनपद में इस महामारी की आपदा से निपटने के लिए यदि आइसोलेशन वार्ड बनाने की जरूरत पड़ती है तो मेरे आवास रामवती कुंज को निशुल्क प्रयोग में लिया जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर जगह का मुआयना कराकर यहां आइसोलेशन वार्ड तैयार करा सकते हैं। बिजली-पानी की व्यवस्था भी मैं ही कराऊंगा।

Related Articles

Back to top button