ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
पंजाब

सुबह-सुबह बज रहे खतरे के सायरन! Red Alert पर अमृतसर, लोगों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

अमृतसर: अमृतसर में पूरी रात ब्लैकआउट रहने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अभी भी रेड अलर्ट पर है। जो इस रेड अलर्ट को दर्शाते हुए  सुबह-सुबह सायरन भी बजाया गया।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने सुबह 5.24 बजे जारी आदेशों में लोगों से कहा, “आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है लेकिन वह अभी भी रेड अलर्ट पर हैं। इस रेड अलर्ट का संकेत देते हुए अब सायरन बज रहे हैं। कृपया अपने घर से बाहर न निकलें, अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। हरी झंडी मिलते ही वह आपको सूचित करेंगे। कृपया अनुपालन सुनिश्चित करें, सुरक्षित रहें और घबराएं नहीं।”

amritsar alert

आपको बता दें कि कल शाम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हुआ था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फिर हमला कर दिया। हालांकि, भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से रात के समय गोलाबारी की कोई खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button