ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
उत्तरप्रदेश

बलिया में मेरठ जैसा कांड, पत्नी ने पति के किए 6 टुकड़े… नदी के किनारे लेकर जाकर फेंके हिस्से

उत्तर प्रदेश के बलिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. वहीं हत्या करने के बाद पति के शव के 6 टुकड़े किए. इसके बाद शव के टुकड़ों को अलग-अलग इलाकों में ले जाकर फेंक दिया. युवक के हाथ-पैर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर के कई टुकड़े अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं, लेकिन अभी मृतक के शव का सिर नहीं मिला है.

पचास वर्षीय महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्याकर दी. शव को 6 टुकड़ों में काटकर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर फेंका. पुलिस शव के सिर की अभी भी तलाश कर रही है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि बीते 10 मई को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के नदी के किनारे में एक व्यक्ति के हाथ और पैर कटे हुए मिले थे. उसके अगले दिन वहीं कुछ दूरी पर एक कुएं में धड़ मिला था.

हत्या के बाद गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्ट

इस मामले गिरफ्तार चार आरोपियों में से दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस का कहना है कि बीते 10 मई को महिला माया देवी ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली बलिया में दर्ज कराई थी कि उसके पति अपनी पुत्री को लेने के लिए बक्सर गए थे लेकिन लौटे नहीं हैं. जिसके बाद पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई.

कुएं में मिला धड़

इसी बीच सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास घाघरा नदी के किनारे 10 मई को ही एक व्यक्ति के हाथ पैर कटे हुए मिले, जिसकी जांच पुलिस कर ही रही थी. अगले दिन एक कुएं में धड़ मिला, जिसकी तफ्तीश कराई गई तो वो बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र कुमार के रूप में हुई जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट पहले से ही बलिया थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी.

पुलिस ने पत्नी समेत चार को किया अरेस्ट

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पत्नी माया देवी और उसके प्रेमी अनिल यादव पुत्र सरल यादव निवासी खरीद थाना सिकंदरपुर और अनिल यादव का दोस्त सतीश यादव निवासी चानू पाकड़ थाना मनियर तथा जिस गाड़ी से मृतक को ले गए थे, उसके ड्राइवर मिथिलेश पटेल पुत्र मनीष कुमार बालूपुर थाना खेजूरी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शव की तफ्तीश हो जाने के बाद 12 मई को मृतक की पुत्री ने अपनी मां और उसके प्रेमी अनिल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि मृतक को पालीथिन में पैक करके फेंका गया था. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button