ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
पंजाब

Vaishno devi जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए Railway ले सकता है बड़ा फैसला, पढ़ें…

जालंधर: वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, रेलवे द्वारा विभिन्न रूटों की ट्रेनों को रि-शैड्यूल किया गया है और जम्मू की तरफ जाने वाली अधिकतर ट्रेनों को दिन के समय संचालित किया जा रहा है। इसके चलते वैष्णो देवी सहित जम्मू जाने वाली अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही है। ट्रेनों का समय रूटीन के मुताबिक करने पर रेलवे द्वारा जल्द फैसला लिया जा सकता है, लेकिन फिलहाल ट्रेनों का देरी के साथ परिचालन होगा।

वहीं, अमृतसर सहित दूसरे रूटों पर चलने वाली ट्रेनें की देरी से यात्रियों का स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है जिससे यात्री परेशान हैं। इसी क्रम में सहरसा से चलने वाली 12203 गरीब रथ एक्सप्रैस अमृतसर जाते समय 10 घंटे की देरी के साथ सिटी स्टेशन पर पहुंची। गांधी नगर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली 19223 दोपहर 12.35 से सवा घंटा लेट रहते हुए 1.52 पर सिटी स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर जाने वाली 22445 करीब 1 घंटे लेट रहते हुए सिटी पहुंची। सुरक्षा सहित विभिन्न कारणों के चलते देरी से रवाना होने वाली ट्रेनों में माता वैष्णों देवी जाने वाली 04081 समर स्पैशल करीब साढ़े 4 घंटे की देरी के साथ कैंट स्टेशन पर पहुंची, उक्त ट्रेन दिल्ली से सवा 2 घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई थी। अमृतसर से 2 घंटे देरी से रवाना होने वाली 15708 करीब 3 घंटे लेट रहते हुए जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंची। गौरखपुर से 6 घंटे देरी से चली 12587 अमरनाथ एक्सप्रैस करीब 8 घंटे की देरी के साथ जालंधर कैंट पहुंची, वहीं गौरखपुर से 6 घंटे देरी से चलने वाली 22423 सुपरफास्ट एक्सप्रैस साढ़े 10 घंटे रही और दोपहर साढ़े 3 बजे सिटी पहुंची।शान-ए-पंजाब, शताब्दी, वंदे भारत जैसी कई अहम ट्रेनें ऑन टाइम प्लेटफार्म पर स्पॉट हुई। वहीं, रात के समय स्टेशन पर यात्री संख्या बेहद कम नजर आ रही है।

सिटी स्टेशन पर रूकी वंदे भारत, सैल्फी लेते नजर आए यात्री
कैंट 
रूकने वाले वंदे भारत एक्सप्रैस को कुछ कारणों के चलते सिटी स्टेशन पर रोकना पड़ा, जिसके बाद वहां पर मौजूद यात्री वंदे भारत के साथ फोटो खिंचवाते व सैल्फी लेते नजर आए। वंदे भारत के प्रति लोगों का क्रेज साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। लोगों की मांग है कि वंदे भारत को सिटी स्टेशन पर स्टॉप दिया जाए।

Related Articles

Back to top button