ब्रेकिंग
Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए...
उत्तरप्रदेश

ताजमहल में महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, रॉयल गेट के पास गश खाकर गिरे

ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवलिंग बबय्या स्वामी (45) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के लातूर जिले के निवासी थे. वे अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक स्मारक का भ्रमण कर रहे थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:15 बजे शिवलिंग स्वामी ताजमहल के रॉयल गेट के पास अचानक गश खाकर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ताजमहल के सहायक संरक्षण अधिकारी प्रिंस वाजपेयी ने बताया, शिवलिंग बबय्या स्वामी दोपहर में रॉयल गेट के पास गिर पड़े थे. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन अफसोस वह बच नहीं सके.

एसीपी (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा.

इस दुखद घटना से ताजमहल परिसर में मौजूद पर्यटकों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. प्रशासन ने कहा है कि आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जा रही है.

Related Articles

Back to top button