ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
उत्तरप्रदेश

20 लाख रुपये लेकर बस से जा रहा था व्यापारी, पीछे बैठा यात्री नोटों से भरा बैग लेकर भागा, तभी खुल गया चेन… सड़क पर उड़ने लगे पैसे

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कोखराज में एक होटल के पास एक बस रुकी हुई थी. इसी बस से गुजरात का रहने वाला एक जीरा व्यापारी एक बैग में 20 लाख रुपये लेकर प्रयागराज से दिल्ली जा रहा था. तभी एक बदमाश रुपयों से भरा हुआ बैग लेकर भाग निकला. बदमाश के भागते समय हाइवे पर रुपए गिर पड़े, जिसको लूटने की लोगों की होड़ मच गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है. यहां जायसवाल होटल के पास खड़ी लग्जरी बस में बैठे गुजरात के यात्री भावेश के साथ ये लूट की घटना हुई है. बदमाश के भागते समय नेशनल हाइवे पर बैग से नोटों की गड्डियां कुछ गिर गईं, जिस लूटने की होड़ मच गई.

जीरा व्यापारी के साथ लूट

गुजरात के रहने वाले भावेश जीरा व्यापारी हैं, वो प्रयागराज में व्यापारी से मिलने आए थे. वापस जाते समय उनके पास रुपयों से भरा एक बैग था. वह बस में बैठे हुए थे. बताया जा रहा है कि प्रयागराज से जब बस निकली तो वो कोखराज थाना क्षेत्र के जायसवाल ढाबा पर जाकर रुकी.

ढाबे पर नाश्ता-पानी करने के लिए कुछ यात्री नीचे उतरे. लेकिन भावेश अपना बैग लेकर बस में ही बैठे रहे. भावेश की पीछे वाली सीट पर बैठा यात्री अचानक बैग छीन कर भागने लगा. जब तक बदमाश बैग छीन कर भागता, तब तक भावेश चिल्लाने लगा. चिल्लाने पर सभी यात्री बदमाश के पीछे भागने लगे. इस दौरान उसकी बाइक सड़क पर गिर गई. बैग से 500-500 के नोट सड़क पर उड़ने लगे, जिसे उठाने के लिए भीड़ उमड़ गई.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक व्यापारी प्रयागराज से बैठकर बस से दिल्ली जा रहे थे. तभी उनका नोटों से भरा बैग बदमाश लेकर भागने लगा. व्यापारी ने पहले बताया कि उसके बैग में करीब 20 लाख रुपये थे, जिसमें से उसके पास 5 लाख रुपये ही बचे थे. लेकिन बाद में व्यापारी ने अपना बयान बदल लिया और बताया कि लूटा गया रुपया उसको पूरा मिल गया है.

वाराणसी और प्रयागराज से हवाला का रुपया दिल्ली हमेशा जाता रहता है. इससे पहले भी कौशांबी और प्रतापगढ़ बॉर्डर पर 4 करोड़ की लूट हुई थी और वह रुपया हवाला का निकला था. इस मामले में 35 लाख रुपया व्यापारी ने दिखाकर एफआईआर दर्ज कराई थी. लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने लूटे गए रूपयों को बरामद कर लिया था.

Related Articles

Back to top button